हमीरपुर पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में एक युवती आरोपी को किया गिरफ्तार

*पवन धीमान, हमीरपुर*

सदर थाना हमीरपुर में पंजीकृत एक बड़े धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह मामला वर्ष 2023 में विदेश भेजने के नाम पर पैसे की ठगी से जुड़ा हुआ है, जिसमें शिकायतकर्ता कश्मीर सिंह (पुत्र रत्न चंद, निवासी गाँव सुन्हाणी, जिला बिलासपुर) ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया था।

 

पुलिस की जांच में पहले ही मुख्य आरोपी प्रिंस (पुत्र सुखविंद्र सिंह, निवासी गाँव टिकोली, मोहाली, पंजाब) को गिरफ्तार किया गया था, जो बाद में अदालत के आदेश पर जमानत पर रिहा हो गया था। लेकिन पुलिस की सक्रिय पड़ताल के बाद आज 15 जुलाई 2025 को एक अन्य संलिप्त आरोपी प्रीति (पुत्री सुखविंद्र सिंह) को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया।

 

जांच में पता चला कि धोखाधड़ी की गई रकम में से 5 लाख 70 हजार रुपये प्रीति के बैंक खाते में जमा किए गए थे। पुलिस ने सभी नियमों का पालन करते हुए उसे हिरासत में ले लिया है और जल्द ही उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और संभावना है कि इस ठगी रैकेट से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्यवाही की सराहना की जा रही है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!