उपमंडल बड़सर के बणी क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप मालिक से 30 ग्राम से अधिक चिट्टा पकड़ा गया

जिला हमीरपुर के बड़सर विधानसभा क्षेत्र में पेट्रोल पंप के कार्यालय में नशीला पदार्थ रखा हुआ था। पुलिस की एक स्पेशल टीम ने पेट्रोल पंप पर रेड कर लाखों का नशीला पदार्थ बरामद करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले भी नशे के कारोबार में संलिप्त रहा है। अब इस बात का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इतनी बड़ी खेप इस नशीले पदार्थ की कहां से लाई गई थी। लाखों रुपए का यह चिट्टा आखिर किसे डिस्ट्रीब्यूटर किया जाना था। पुलिस हर एक पहलू से मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार बीती देर शाम पुलिस ने बड़सर उपमंडल के बणी क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर दबिश दी और 30 ग्राम से अधिक चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस की रेड पड़ते ही पेट्रोल पंप मालिक के होश उड़ गए। पुलिस कई दिनों से इसे रंगे हाथ पकड़ने की फिराक में थी और इसके लिए एक स्पेशल टीम का गठन किया गया था। स्पेशल टीम लगातार आरोपों पर निगरानी बनाए हुए थी  मौका पर मिलते ही इसे रंगे हाथ दबोच लिया गया। अब इसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि बणी में एक पेट्रोल पंप मालिक से 30 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। पुलिस ने बीती देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि आरोपी पर इस तरह के पहले भी कुछ मामले दर्ज हैं। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!