कांग्रेस नेत्री साक्षी शर्मा प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद की दौड़ में आगे चल रही है। साक्षी शर्मा ने अपील की है कि उन्हें प्रदेश युवा कांग्रेस के लिए होने वाले चुनावों में अधिक से अधिक वोट दे कर विजयी बनाएं। बताते चलें कि साक्षी शर्मा कांग्रेस के प्रदेश यूथ कांग्रेस यूथ पोलिसी एवं रिसर्च विंग के चेयरमैन गौरव ठाकुर की बहन हैं।
