भाजपा के वरिष्ठ नेता, प्रदेश मीडिया विभाग के प्रभारी एवं श्री नैना देवी विधानसभा से विधायक रणधीर शर्मा ने आज यहां हमीरपुर से बड़ा बयान जारी करते हुए कहा है कि ज्ञान का उत्थान ही मोदी और अनुराग का अरमान है। उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने विकसित भारत के विजन को स्पष्ट करते हुए कहा था कि वह देश में केवल चार ही जातियों को मानते हैं और वह गरीब युवा अन्नदाता और नारी। जिसको एक साथ जोड़कर उन्होंने ज्ञान का नाम दिया है। विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में वह इन सभी यानी ज्ञान को विकसित सुदृढ़ और सक्षम बनाने की और जोर देते हैं। और जो प्रधानमंत्री मोदी का अरमान है वही हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी अनुराग सिंह ठाकुर का ध्येय है। अनुराग सिंह ठाकुर ज्ञान मॉडल पर कदम बढ़ा रहे हैं अनुराग सिंह ठाकुर के नामांकन के मौके पर भी मोदी विजन की झलक स्पष्ट दिखाई दी।
रणधीर शर्मा ने कहा कि पांचवीं बार लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का नामांकन इस बार कुछ खास रहा है अपने नामांकन के समय उन्होंने 4 प्रस्तावको की जो टीम तैयार की है उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को खासतौर पर ध्यान में रखकर उसे इसमें शामिल किया गया है। मोदी मानते हैं कि इस देश में चार जातियां हैं जिसके कल्याण के लिए वह काम कर रहे हैं। जिसे ज्ञान(GYAN) मॉडल का नाम दिया गया हैं। जिसमें जी का मतलब गरीब, वाई का मतलब युवा, ए का मतलब अन्नदाता और एन का मतलब नारी शक्ति माना गया है। अनुराग ठाकुर ने जिन चार लोगों को अपना प्रस्तावक बनाया है उसमें भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा से जोगिंदर सिंह जो गरीब परिवार से होकर समाज सेवा व संगठन में निरंतर अपनी भूमिका निभा रहे हैं, युवा के तौर पर युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सनी शुक्ला, किसान यानी अन्नदाता के तौर पर राजेंद्र गर्ग और महिला के तौर पर भाजपा जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष अर्चना ठाकुर को शामिल किया गया हैl इन्हीं वर्गों के लोगों को चार जातियां मानकर उनके कल्याण के लिए मोदी सरकार काम कर रही है। 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाया गया है युवाओं के कल्याण के लिए देशभर में योजनाएं चलाई जा रही है करोड़ों लोगों को मुफ्त अनाज देने की योजना भी शुरू की गई है। किसान सही अर्थों में देश का अन्नदाता है और देश के अन्नदाता को सुदृढ़ संगठित और समृद्धशाली बनाने की दिशा में मोदी सरकार ने बेहतरीन और अनेकों योजनाएं चलाई हैं नारी शक्ति के बिना कोई भी देश तरक्की नहीं कर सकता है और मोदी सरकार ने महिलाओं के कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं चला कर उन्हें फायदा पहुंचाया है।
