लोकसभा चुनाव में आम जन के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के हाथों को जनता करेगी मजबूत::डॉ पुष्पेंद्र वर्मा

 

ग्राम पंचायत अमनेड में वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने लोगों के साथ नुक्कड़ सभाकर लोगों की समस्याओं के बारे में और गांव के विकास के बारे में चर्चा की। इस मौके पर पूर्व प्रधान ब्रह्मदास व वार्ड पंच शबनम नेगी ने सबसे पहले डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा का गांव में पहुंचकर उनकी समस्याओं के बारे में जानने के लिए आने का धन्यवाद किया, और उसके बाद उन्होंने गांव की समस्याओं के बारे में अवगत करवाया।
इस मौके पर डॉक्टर वर्मा ने बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखुजी जो की एक ग्रामीण किसान परिवार से निकले हुए हैं वह आम जनता के दुख तकलीफ से भलीभांति परिचित है, इसलिए जब प्रदेश में इतनी बड़ी आपदा आई और पूरे प्रदेश में 10000 करोड़ का नुकसान हुआ और कई लोगों को मौत का ग्रास बनना पड़ा, तो उस समय वह इस आपदा से चट्टान बनकर लड़े।लेकिन इतनी बडी आपदा के समय में केंद्र में बैठी मोदी सरकार और हिमाचल से चुने हुए भाजपा सांसदों ने कभी भी हिमाचलियों के हकों की आवाज आपदा के समय में बुलंद नहीं की। यही हाल यहां हिमाचल प्रदेश में विपक्ष के विधायकों का रहा, लोगों को दिखाने के लिए वह घड़ियाली आंसू तो बहाते रहे लेकिन जब माननीय मुख्यमंत्री ने विधानसभा के सदन में आपदा प्रभावितों के लिए लाए प्रस्ताव के लिए समर्थन के लिए उनका सहयोग मांगा तो किसी भी बीजेपी विधायक ने उसका समर्थन नहीं किया। आर्थिक स्थिति प्रदेश की कमजोर होने के बावजूद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखु जी ने 4500 करोड रुपए का आर्थिक पैकेज अपने स्तर पर हिमाचल वासियों के लिए जारी कर ,उनके घरों , रास्तों और उनके ढंगों के पुनर्निर्माण के लिए जारी किया।
उन्होंने बताया कि यह माननीय मुख्यमंत्री जी की ही सोच है कि आज ग्राम स्तर पर आपदा के तहत घरों के लिए भी ढंगा निर्माण करने के लिए राहत राशि दी जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से अनुरोध किया कि इस बार लोकसभा के चुनाव में मान्य मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखुजी के हाथों को मजबूत करने के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करना है, ताकि हिमाचलियों की आवाज दिल्ली तक बुलंद रहे।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!