हमीरपुर बस अड्डे पर लगाई छबील से भीष्ण गर्मी का प्रकोप जारी है।

 

हमीरपुर बस अड्डे पर लगाई छबील से भीष्ण गर्मी का प्रकोप जारी है।इस दम घोटू गर्मी में लोगों का मन ठंडे पानी को बार बार पीने को करता है। ऐसे में यातायात पुलिस हमीरपुर ने बस अड्डा हमीरपुर में लोगों की प्यास बुझाने के लिए बुधवार को छबील लगाई है। जिससे बस स्टैंड पर अनेकों यात्रियों व सड़क मार्ग से गुजरते हजारों लोगों ने छबील का जल ग्रहण कर अपनी प्यास बुझाई।इस छबील के ठंडे पानी ने लोगों को गर्मी से काफी राहत पहुंचाई है।बताया जा रहा है कि ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों और लोगों के सहयोग से इस छबील का आयोजन किया गया है। भीष्ण गर्मी के इस मौसम में इस छबील से ठंडा मीठा पानी पीने के बाद लोगों ने यातायात पुलिस हमीरपुर व स्थानीय लोगों की काफी प्रशंसा भी की है।

 

 

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!